कोडरमा डीसीएलआर की गाड़ी लूटी

कोडरमा डीसीएलआर की गाड़ी लूटीआमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पास हुई घटना कोडरमा से गढवा जा रहे थे शारदानंद देव प्रतिनिधि, आमसथाना क्षेत्र के अकौना गांव से कुछ दूर रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कोडरमा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) की अपराधियों ने गाड़ी लूट ली. जानकारी के मुताबिक, भूमि सुधार […]

कोडरमा डीसीएलआर की गाड़ी लूटीआमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पास हुई घटना कोडरमा से गढवा जा रहे थे शारदानंद देव प्रतिनिधि, आमसथाना क्षेत्र के अकौना गांव से कुछ दूर रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कोडरमा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) की अपराधियों ने गाड़ी लूट ली. जानकारी के मुताबिक, भूमि सुधार उपसमाहर्ता शारदानंद देव बोलेरो (जेएच 12 एफ 0689) से कोडरमा से गढ़वा जा रहे थे. गाड़ी का चालक मनोज कुमार अकौना गांव से पश्चिम जीटी रोड के किनारे वाहन खड़ा कर लघुशंका करने चला गया. इसी दौरान कुछ अपराधी वहां पहुंच गये और चालक को कब्जे में ले लिया और भूमि सुधार उपसमाहर्ता को गाड़ी से उतार दिया. अपराधियों ने उनसे पैसे व मोबाइल फोन भी छीन लिये और गाड़ी लेकर फरार हो गये. श्री देव गाड़ी के ड्राइवर के साथ अकौना पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अपराधियों की संख्या आधा दर्जन थी. आमस थानाध्यक्ष साजिद हुसैन दोनों को लेकर वाहन की तलाश में निकल पड़े. भूमि सुधार उपसमाहर्ता चास (बोकारो) निवासी हैं. शेरघाटी डीएसपी उपेंद्र प्रसाद भी गाड़ी की खोजबीन में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >