पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू

पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू जेपीएन हॉस्पिटल में सीएस ने बच्चों को पिलायी पोलियो की खुराक संवाददाता, गयाजिले के सभी प्रखंडों में पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार को शुरू हुआ. अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मोहन पूर्वे ने जयप्रकाश नारायण अस्पताल (जेपीएन) में बच्चों को पोलियाे ड्राॅप पिला कर किया. उल्लेखनीय […]

पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू जेपीएन हॉस्पिटल में सीएस ने बच्चों को पिलायी पोलियो की खुराक संवाददाता, गयाजिले के सभी प्रखंडों में पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार को शुरू हुआ. अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मोहन पूर्वे ने जयप्रकाश नारायण अस्पताल (जेपीएन) में बच्चों को पोलियाे ड्राॅप पिला कर किया. उल्लेखनीय है कि जिले में 8,66,993 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें 646 सुपरवाइजरों की देखरेख में 1795 टीमें लगायी गयी हैं. चौक-चाैराहे पर 47 मोबाइल टीमें व 143 जगहों पर डिपो बनाये गये हैं. जेपीएन अस्पताल में अभियान के उद्घाटन के मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सरेंद्र चौधरी, नोडल पदाधिकारी डॉ श्रीधर उपाध्याय व अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनके सिंह आदि माैजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >