गया जी : वजीरगंज के चर्चित रईस खान हत्याकांड में फरार आरोपित गिरफ्तार, जमुआवां रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने दबोचा

वजीरगंज पुलिस ने चर्चित रईस खान हत्याकांड के फरार आरोपित मो. शहबाज खां को गिरफ्तार कर लिया है. उसे जमुआवां रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया. हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Rais Khan Murder Case : गया जी जिले के वजीरगंज थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में हुए चर्चित रईस खान हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित मो. शहबाज खां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. उसकी गिरफ्तारी मंगलवार को जमुआवां रेलवे स्टेशन के समीप से की गई.

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि टाली गांव निवासी रईस खान की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मो. शहबाज खां ने अपने भाई एवं एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर केनार-पवई पुल के समीप बाइक से जा रहे अपने पिता पर गोली चला दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद मृतक के भाई इम्तेयाज खां के आवेदन पर वजीरगंज थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

गुप्त सूचना के आधार पर जमुआवां रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

पुलिस ने बताया कि इस कांड में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं लंबे समय से फरार चल रहे मो. शहबाज खां की तलाश जारी थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे जमुआवां रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया.

न्यायालय में प्रस्तुति और अन्य फरार आरोपित की तलाश

आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >