144 लीटर विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार

बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलाडीह भुइंया टोली से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है.

बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलाडीह भुइंया टोली से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 कार्टन में 144 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस ने बिहार मद्य निषेध अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस की भनक लगते ही शराब से जुड़े धंधेबाज फरार हो गये. ज्ञात हो कि बेलागंज थाने की पुलिस के द्वारा लगातार शराब निर्माण व बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है, जो बुधवार को 172 लीटर विदेशी शराब, गुरुवार को 2700 लीटर स्पिरिट जब्त किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >