रेलवे स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर मशीन महीनों से है खराब
गया : गया जक्शन सहित जिले के सभी रेलवे स्टेशनों रेलवे सुरक्षा बल की विशेष शाखा नक्सल प्रभावित रेलवे स्टेशनों के रूप में चिह्नित किया है.
सुरक्षा व्यवस्था में यदि लापरवाही हुई तो कोई बड़ी घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है. हालांकि नक्सल प्रभावित स्टेशनों के कारण सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे द्वारा रेल थाना व सुरक्षा बल पोस्ट पर सैकड़ों जवानों को किसी भी घटना से न्बपटने के लिये पदस्थापित किया गया है.
इसके अलावा गया जक्शन पर मेटल डिटेक्टर मशीन भी लगायी गयी है. लेकिन रेल शासन की उदासीनता व लापरवाही के कारण ये मशीनें महीनों से खराब होकर बेकार खो गया है. जानकारों ने बताया कि जब से ये मशीनें लगाया गया है तब से कुछ दिन ही इन मशीनों पर सुरक्षाबलों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
आज स्थिति यह है कि लाखों रुपये की लागत से लगाये गये ये मेटल डिटेक्टर मशीन रेलवे स्टेशन पर मात्र शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. अपराधियों को स्टेशन परिसर में आने से रोकने में रेल पुलिस के लिये ये मशीनें सहायक साबित हो सकती थीं. लेकिन मशीनों के खराब होने से पुलिस की यह तकनीकी व्यवस्था बेकार साबित हो गयी है.
इधर इस बाबत पूछने पर रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि यह मशीन किनके माध्यम से बनेगी, नयी प्रतिनियुक्ति होने के कारण जानकारी नहीं है. बावजूद मरम्मत के लिये अपने बड़े अधिकारी से बात करेंगे.
