गया : डेहरी ऑन सोन में चल रहे नन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर अब एक नवंबर तक कई यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. रेल विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह डेहरी ऑन सोन पैसेंजर का परिचालन 30 अक्तूबर तक रद्द था, जिसे अब बढ़ा कर एक नवंबर तक कर दिया गया है.
इसी तरह गया डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, बरवाडीह डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, बरकाकाना डेहरी ऑन सोन पैसेंजर, गया डेहरी ऑन सोन पैसेंजर का परिचालन भी एक नवंबर तक रद्द किया गया है. जबकि गया डेहरी ऑन सोन पैसेंजर सहित चार ट्रेनों का परिचालन 31 अक्तूबर तक रद्द किया गया है.
