सप्तशती का पाठ शुरू सुख-शांति की कामना, अवैध रंगाई कारखाने बंद, भागे मजदूर

मानपुर : हाइ कोर्ट के आदेश पर मानपुर में दूसरे दिन भी अवैध रंगाई करने वाले कारखाने को बंद कराने अधिकारी पहुंचे, लेकिन, कारखाने पहले से ही बंद मिले. मजदूर भी अब रंगाई कारखाने के अंदर काम करने से भाग खड़े हुए हैं. मानपुर में लगभग पांच दर्जन कारखाने चल रहे हैं. इसमें किसी को […]

मानपुर : हाइ कोर्ट के आदेश पर मानपुर में दूसरे दिन भी अवैध रंगाई करने वाले कारखाने को बंद कराने अधिकारी पहुंचे, लेकिन, कारखाने पहले से ही बंद मिले. मजदूर भी अब रंगाई कारखाने के अंदर काम करने से भाग खड़े हुए हैं. मानपुर में लगभग पांच दर्जन कारखाने चल रहे हैं. इसमें किसी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति तक नहीं प्राप्त है.
इधर, कपड़ा उद्योग से जुड़े बुनकरों में हड़कंप व्याप्त है. कपड़ा उद्योग के खिलाफ मानपुर के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार ने उच्च न्यायालय पटना में सीडब्लूजेसी 83081/17 में मामला दर्ज कराया था. इस मामले में न्यायालय को बताया था कि मानपुर में लगभग एक सौ कारखाने अवैध रुप से संचालित हैं. इससे मानपुर की धरती प्रदूषित हो गयी है.
भू गर्भ जल भी प्रदूषित हो चुका है. चापाकल से भी गंदा पानी निकलने लगा है. गंदा पानी पीने से पांच सौ घरों से ज्यादा लोगों को गंभीर बीमारी ने चपेट में ले लिया है. गौरतलब है कि हाइ कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को प्रदूषण विभाग पटना व गया की टीम ने चार रंगाई कारखाने को सील कर दिया. इसमें खोवालाल, शंकर प्रसाद पटवा, शिवजी पटवा व डौलेश्वर प्रसाद के कारखाने शामिल हैं. पुन: बुधवार को भी अधिकारियों की टीम मानपुर पहुंची लेकिन, पहले से ही रंगाई कारखाने बंद मिले. इधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पटना से आये अधिकारियों ने विशेष कुछ बताने से इन्कार किया.
कलश स्थापित
फतेहपुर. नवरात्र पूजा शुरू होने के साथ ही लोगों ने मां दुर्गा की कलश स्थापना की. वहीं, पहाड़पुर स्टेशन रोड स्थिति देवी स्थान के पास ज्योति क्लब में दुर्गा पूजा के दौरान बक्सर जिले से आये साधु ने अपने छाती पर कलश की स्थापना की. ग्रामीणों के बीच प्रखंड में पहली बार कलश स्थापना अपने शरीर पर स्थापित करने को लेकर बुधवार की सुबह से देखने के लिए भीड़ जुटने लगी. कलश रखे व्यक्ति ने बताया कि उनकी दुर्गा मां के प्रति अपार श्रद्धा है.
बच्चों को दिये वस्त्र
गया. नवरात्रि के मौके पर रोटरी क्लब गया सेंट्रल के सदस्यों ने चाकंद स्थित नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों को वस्त्र भेंट किये. इस मौके पर रामानुज प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आनंदवर्द्धन, पारस बरेलिया, राजन कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद, अंशुमन नागेन, पियूष वर्धन व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >