सोमवार होगा अहम दिन, तैयारी में लगे दोनों पक्ष

गया : इंडिया पावर और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के बीच चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभावित है. ऐसे में दोनों पक्ष तैयारी में जुट गये हैं. इंडिया पावर की ओर से इस मामले में स्पेशल लीव पीटीशन (एसएलपी) दायर किया गया है. सूत्रों की मानें, […]

गया : इंडिया पावर और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के बीच चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभावित है. ऐसे में दोनों पक्ष तैयारी में जुट गये हैं. इंडिया पावर की ओर से इस मामले में स्पेशल लीव पीटीशन (एसएलपी) दायर किया गया है. सूत्रों की मानें, तो दोनों ओर से हर प्रकार के कागजात की फाइलिंग की जा रही है. शुरुआत से लेकर अब तक के विवाद के सभी पहलुओं को प्वाइंटआउट किया जा रहा है.

इधर, दो दिनों से चल रहे विवाद और हंगामें को भी दस्तावेज में शामिल किये जाने की सूचना है. दोनों ही पक्ष अपने हक में फैसला आने की बात कर रहे हैं. एसबीपीडीसीएल ने जिस तरह से इंडिया पावर को फाइनल टर्मिनेट किया, वह साबित करता है सरकार पूरी तरह से आश्वस्त है कि फैसला उनके पक्ष में ही आयेगा. इधर, इंडिया पावर के अधिकारी भी उसी उम्मीद पर दफ्तर खाली नहीं कर रहे हैं. बिल जमा करने आ रहे उपभोक्ताओं को मंगलवार को आने को कह रहे हैं. हालांकि एसबीपीडीसीएल के कर्मचारी मैनुअल काउंटर लगा कर लोगों का बिल जमा करवा रहे हैं.

दूसरे दिन शांत रहे दोनों पक्ष : बुधवार की आधी रात को इंडिया पावर को टर्मिनेट कर एसबीपीडीसीएल ने काम संभाल लिया. इसके बाद गुरुवार को दोनों ओर से खूब हंगामा हुआ. एसबीपीडीसीएल के कर्मचारी किसी भी स्थिति में कार्यालयों में प्रवेश चाहते थे, तो दूसरी ओर इंडिया पावर के कर्मचारी कार्यालय में किसी को प्रवेश नहीं करने दे रहे थे. सूत्रों की मानें, तो दोनों ओर से वरीय अधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश जारी करने के बाद कर्मचारी संयमित हो गये. शुक्रवार को दोनों पक्ष शांत रहे और अपने काम में मशगूल रहे.
क्लब हाउस में खुला कलेक्शन काउंटर : गांधी मैदान स्थित मुख्य कार्यालय में इंडिया पावर की आेर से लगाये गये ताले के बाद शुक्रवार को एसबीपीडीसीएल के कर्मचारियों ने पीछे बने क्लब हाउस में काउंटर खोल दिया. यहीं पर लोगों के बिल जमा कराये गये. दोपहर सवा दो बजे तक लगभग 150 लोगों ने अपना बिजली बिल जमा कराया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को क्लब हाउस के बाहर बैनर लगा कर लोगों को जानकारी दे दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >