फोर्ड हॉस्पिटल: लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से 6 सेमी फाइब्रॉइड निकाला, 3 दिन में महिला को मिली छुट्टी

Ford Hospital: धनरुआ की 43 साल की महिला का फोर्ड हॉस्पिटल में जटिल फाइब्रॉइड का सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया. लंबे समय से पेट दर्द और माहवारी की समस्या से परेशान महिला को कई जगह ओपन सर्जरी की सलाह मिली थी. आधुनिक तकनीक से बिना बड़े चीरे के सर्जरी हुई और मरीज तीन दिन में स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गई.

Ford Hospital: फोर्ड हॉस्पिटल में धनरुआ की 43 साल की महिला रीता देवी (बदला हुआ नाम) का जटिल फाइब्रॉइड का सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया. महिला लंबे समय से पेट दर्द, माहवारी में अनियमितता और शौच करने में परेशानी से पीड़ित थी. कई अस्पतालों में दिखाने पर डॉक्टरों ने ओपन सर्जरी की सलाह दी थी. बाद में वह इलाज के लिए फोर्ड हॉस्पिटल पहुंची.

अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के दाएं हिस्से में 6 सेंटीमीटर का पेडंक्युलेटेड (डंठलदार) फाइब्रॉइड पाया गया. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जागृति भारद्वाज और डॉ. अनिता सिंह की टीम ने सफल ऑपरेशन किया. महिला की हालत अब सामान्य है और उसे दो से तीन दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

डॉ. जागृति भारद्वाज ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक से बिना बड़े चीरे के सर्जरी की गई, जिससे मरीज को कम दर्द हुआ और रिकवरी भी तेजी से हुई. जांच के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गांठ ओवरी की है या यूटरस के फाइब्रॉइड की. मामले की जटिलता को देखते हुए डॉक्टरों ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करने का निर्णय लिया.

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं को माहवारी में अनियमितता या अत्यधिक रक्तस्राव जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह फाइब्रॉइड या ओवेरियन मास का संकेत हो सकता है. समय पर जांच और इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >