मुंबई, दिल्ली, चेन्नई समेत इन शहरों में जाना हुआ महंगा, फ्लाइट के किराए में दोगुना इजाफा, जानें रेट

Flight Price Hike: गर्मी की छुट्टी से पहले हवाई यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है. फ्लाइट के किराए में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी कर दी गई है. ऐसे में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई जैसे शहरों में जाना महंगा हो गया है.

Flight Price Hike: बिहार में जल्द ही गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत होने वाली है. कई जिलों में तो छुट्टियां शुरू भी हो गईं हैं. ऐसे में कई लोग बिहार से बाहर छुट्टी मनाने की तैयारी में हैं. लेकिन इससे पहले ही उनकी टेंशन बढ़ गई है. पटना से बाहर जाने का विमान किराया बढ़ कर डेढ़ से दोगुना तक हो गया है.

इन शहरों में ढाई गुनी बढ़ोतरी

जानकारी के मुताबिक, सर्वाधिक बढ़ोतरी पटना से चेन्नई के विमान किराए में हुई है. यह लगभग 2.5 गुना हो गया है, जबकि पुणे का 2.25 गुना और मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद का विमान किराया लगभग दोगुना हो गया है.

दक्षिण भारत घूमने की बढ़ रही रुचि

चेन्नई का विमान किराया सबसे अधिक बढ़ने की बड़ी वजह दक्षिण भारत घूमने की लोगों में बढ़ती रुचि है. अब लोग गर्मियों में चेन्नई की मरीना बीच या कन्याकुमारी से सेतुबंध रामेश्वरम तक के मंदिरों में घूमना पसंद कर रहे हैं. इससे उनके लिए चेन्नई जाना सबसे फायदेमंद है, क्योंकि पटना से सीधी हवाई कनेक्टिविटी यहीं की है.

यहां तक कि जो लोग केरल के कोवलम तटों पर गर्मी की छुट्टी बिताना चाहते हैं, उन्हें भी वहां तक हवाई रूट से जाने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट चेन्नई ही है. आंध्र प्रदेश के टूरिस्ट जगहों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाने लगे हैं, जिसके कारण हैदराबाद का पटना से विमान किराया भी बढ़ गया है. दिल्ली का विमान किराया अधिक होने की बड़ी वजह नैनीताल, मसूरी, शिमला, डलहौजी जैसे हिल स्टेशन जाने के लिए भी लोग दिल्ली होकर ही जाते हैं.

अलग-अलग शहरों के लिए फ्लाइट का किराया

मुंबई

23 मई- 8495

24 मई- 8563

25 मई- 8495

दिल्ली

23 मई- 5793

24 मई- 5793

25 मई- 5793

पुणे

23 मई- 9594

24 मई- 9594

25 मई- 9642

चेन्नई

23 मई- 11292

24 मई- 11292

25 मई- 9593

बेंगलुरु

23 मई- 10108

24 मई- 10108

25 मई- 8743

कोलकाता

23 मई- 4632

24 मई- 4317

25 मई- 4317

हैदराबाद

23 मई- 8333

24 मई- 7913

25 मई- 7913

Also Read: शिक्षा मंत्री और अधिकारियों संग सीएम सम्राट करेंगे हाई लेवल मीटिंग, TRE-4 नोटिफिकेशन पर होगी चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >