भागलपुर में भीषण अगलगी, 100 से अधिक घर जलकर हो गये राख, चीख-पुकार मचने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Bhagalpur news: भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड स्थित एक गांव में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी. इस हादसे में 100 घर जलकर राख हो गये. अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...

Bhagalpur: भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के छोटी अलालपुर में आग लगने से तकरीबन एक सौ से अधिक लोगों की फूस और चदरे का बना मकान जलकर राख में तब्दील हो गयी. लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. लेकिन अग्निशमन टीम चार घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची.

सूचना मिलने पर खरीक सीओ निशांत कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही अग्निपीड़ितों की मदद का भरोसा दिया. इस घटना में खुले आसमान के नीचे पति पत्नी बच्चे व वृद्ध दिव्यांग खुले आसमान के नीचे जीवन जीने को विवश हैं.

गांव में मची भगदड़

आग लगते ही पूरे गांव में मची भगदड़- आग लगते ही पूरे गांव में भगदड़ मच गयी. इस अगलगी में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद पीयुष कुमारी, विजय कुमार मंडल, मनोरमा देवी, प्रमोद मंडल, छोटेलाल मंडल, अर्जुन साह समेत अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद की.अगलगी में घर में रखा नकद, कपड़े, जेवरात समेत सारा समान जलकर राख हो गया.

पीड़ितों की हरसंभव मदद की जायेगी : सीओ

सीओ निशांत कुमार ने बताया कि अगलगी में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है. अग्निपीड़ितों को हरसंभव मदद की जायेगी.

जिन लोगों के जले मकान

जिनके मकान जल गये, उनमें बीजो मंडल, लालो मंडल, फिदो मंडल, प्रेम लाल मंडल,अवधेश मंडल, मोहन मंडल, लालू मंडल, गणपति मंडल, बिरांची मंडल, श्रीकांत मंडल, टुनटुन मंडल, प्रकाश मंडल, वायरल,जगदीश मंडल, उमेश मंडल,अनिल मंडल गुदड़ी मंडल,नरेश मंडल,मंटू मंडल,लगन मंडल,हरिलाल मंडल,बलराम मंडल भूदेव मंडल ,डोमी मंडल ,पंकज मंडल,मनोज मंडल,उपेंद्र मंडल, जोगिंदर मंडल,तिवारी मंडल, गनोरी मंडल, नरेश मंडल, संतोष मंडल, जीतन मंडल, बबलू मंडल, महेश्वर मंडल, सूरज मंडल, छतरी मंडल का घर जलकर राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >