AK-47 के साथ फोटो वायरल करना युवक को पड़ा भारी, AI से बनाई तस्वीर पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरभंगा जिले में सोशल मीडिया पर AK-47 जैसे हथियार के साथ तस्वीर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने AI तकनीक की मदद से बनी तस्वीर के मामले में युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.

Darbhanga News: दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड में सोशल मीडिया पर AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार के साथ तस्वीर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पतोर थाना पुलिस ने वायरल फोटो की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर सामने आया है कि तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई थी. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

वायरल हुई थी हथियार वाली तस्वीर

गिरफ्तार युवक की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव निवासी बनारसी साह के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर AK-47 जैसे हथियार के साथ उसकी तस्वीर वायरल होते ही इलाके में चर्चा शुरू हो गई. मामला पुलिस तक पहुंचते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई.

तकनीकी जांच के बाद युवक गिरफ्तार

पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर मामले का सत्यापन किया. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

AI तकनीक से बनाई गई थी तस्वीर

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वायरल फोटो AI तकनीक की मदद से तैयार की गई थी. इसके बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तस्वीर किस उद्देश्य से बनाई और वायरल की गई.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों या किसी भी आपत्तिजनक सामग्री से जुड़े फोटो और वीडियो साझा करने से बचें, क्योंकि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >