Darbhanga: यामाहा शोरूम के मैनेजर की दिनदहाड़े हत्या, स्कूटी लेकर फरार हुआ आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा के हायाघाट स्थित चंदनपट्टी चौक पर एक यामाहा शोरूम के मैनेजर मोहम्मद फैज अहमद की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी उनकी स्कूटी और हेलमेट लेकर फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामले की पड़ताल में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा के हायाघाट से कमलेन्द्र झा की रिपोर्ट

Darbhanga News: अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी चौक स्थित एक यामाहा शोरूम के मैनेजर की हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

मृतक की पहचान लहेरियासराय के पुरानी मुंसिफी क्षेत्र निवासी मोहम्मद फैज अहमद के रूप में हुई है. उनके पिता का नाम मोहम्मद असद बताया गया है.

शोरूम में ही हुआ हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर ने शोरूम के अंदर मैनेजर पर धारदार कैंची एवं गाड़ी के शौकर से हमला किया. हमला इतना गंभीर था कि वह अपनी कुर्सी से उठ भी नहीं सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी मृतक की स्कूटी और हेलमेट लेकर फरार हो गया. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे लूट, पुरानी रंजिश या कोई अन्य कारण है.

मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, डीएसपी राजीव कुमार, अशोक पेपर मिल थाना अध्यक्ष संजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान और उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके. घटना मुख्य सड़क के किनारे होने के कारण मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >