Darbhanga News: नशेड़ी पति को पत्नी ने किया पुलिस के हवाले

Darbhanga News:स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत निवासी आरती देवी ने अपने नशेड़ी पति पप्पू शर्मा को पुलिस के हवाले कर दिया.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत निवासी आरती देवी ने अपने नशेड़ी पति पप्पू शर्मा को पुलिस के हवाले कर दिया. सिंहवाड़ा पुलिस ने पति को हिरासत में भेज दिया. पत्नी ने पति के खिलाफ सिंहवाड़ा थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. उसने पुलिस को बताया कि उसके पति बराबर नशे में उपद्रव करते हैं. रात के 12 बजे वह नशे में घर पहुंचे. हंगामा करना शुरू कर दिया. लाख समझाने पर जब पति ने हंगामा करना बंद नहीं किया तो 112 नंबर डायल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस पकड़कर मब्बी थाना ले गई, जहां मशीन से जांच के बाद नशापान की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि नशेड़ी को न्याय किरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >