शराबबंदी कानून के तहत जब्त वाहनों की नीलामी, 22 सितंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

दरभंगा में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहनों की नीलामी 24 सितंबर को होगी. इच्छुक आवेदक 22 सितंबर शाम 4 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इस नीलामी के लिए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

दरभंगा: मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से जब्त एवं राजसात वाहनों की नीलामी 24 सितंबर को समाहरणालय परिसर में होगी. नीलामी की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. इसके लिए इच्छुक आवेदक 22 सितंबर की शाम चार बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं.

बिहार मद्यनिषेध कानून के तहत होगी नीलामी

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस एवं विभाग द्वारा जब्त तथा न्यायालय के आदेश से राजसात वाहनों की नीलामी निर्धारित की गयी है.

विभाग के अनुसार, सितंबर के बाद अक्तूबर, 24 अक्तूबर, पांच नवंबर, 19 नवंबर, दो दिसंबर, 16 दिसंबर और 29 दिसंबर को भी नीलामी निर्धारित है. इन तिथियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि क्रमशः छह अक्तूबर, 23 अक्तूबर, चार नवंबर, 18 नवंबर, एक दिसंबर, 15 दिसंबर और 28 दिसंबर निर्धारित की गयी है.

नीलामी नहीं होने पर अगले कार्य दिवस में प्रक्रिया

विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी कारण से निर्धारित तिथि पर नीलामी नहीं हो पाने की स्थिति में अगले कार्य दिवस या सक्षम पदाधिकारी के आदेशानुसार नीलामी करायी जाएगी.

यह भी पढ़ें

विशुनिया में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >