Darbhanga : समाहरणालय में विकसित होगी समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति

विभागीय पत्राचार, फाइल मूवमेंट और ई-ऑफिस पर कार्य निष्पादन को और अधिक सक्रिय करने का निर्देश दिया.

कार्यालय व्यवस्था बेहतर करने को लेकर डीएम ने की अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक

दरभंगा. डीएम कौशल कुमार ने समाहरणालय में कार्यालय व्यवस्था बेहतर करने को लेकर सभी शाखाओं के प्रधान लिपिकों, शाखा प्रभारी एवं अधिकारियों के साथ बैठक की. कहा कि सभी संचिकाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों का समुचित अभिलेखीकरण, डैकोरेशन, रजिस्टर का नियमित अद्यतन और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन प्रधान लिपिकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. समाहरणालय जनता की सेवा का प्रमुख केंद्र है. इसके लिए सभी शाखाओं में समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति सुनिश्चित की जाए. कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण मिले. अनावश्यक विलंब से बचा जाए. विभागीय पत्राचार, फाइल मूवमेंट और ई-ऑफिस पर कार्य निष्पादन को और अधिक सक्रिय करने का निर्देश दिया.

प्रधान लिपिकों से मांगा गया विस्तृत प्रतिवेदन

बैठक के दौरान डीएम ने प्रत्येक शाखा के प्रधान लिपिक से उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी ली और कार्यालय के व्यवस्थाओं का विस्तृत प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. कार्यों में व्याप्त कमियों को दूर करने एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अमृता कुमारी, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं समाहरणालय की सभी शाखाओं के प्रधान लिपिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >