Darbhanga News: सामा-चकेवा के पारंपरिक गीतों से गूंज रही गांव की गलियां

Darbhanga News:प्रखंड क्षेत्र में मिथिला का पारंपरिक लोकपर्व सामा-चकेवा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

Darbhanga News: बिरौल. प्रखंड क्षेत्र में मिथिला का पारंपरिक लोकपर्व सामा-चकेवा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. देवोत्थान एकादशी पर शनिवार को क्षेत्र की बहनें व युवतियों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया. महिला व किशोरी बाजारों से मिट्टी से बनी सामा-चकेवा की प्रतिमा की जमकर खरीदारी की. इसे लेकर स्थानीय बाजारों में दिन भर चहल-पहल रही. पारंपरिक लोकगीतों और रीति के बीच बहनों ने सामा-चकेवा की प्रतिमा को सजाकर पूजा की. भाई के दीर्घायु जीवन कीकामना की. यह पर्व मिथिला की लोक संस्कृति और भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होते ही महिलाएं सामा-चकेवा खेलते हुए लोकगीतों की मधुर धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >