Darbhanga News: अपनों को वार्ड सचिव बना राशि की बंदरबांट मामले की होगी जांच

Darbhanga News:वार्ड सचिव के पद पर रिश्तेदारों व अपनों को रख राशि का बंदरबांट किये जाने के मामले की जांच की जायेगी.

Darbhanga News: दरभंगा. वार्ड सचिव के पद पर रिश्तेदारों व अपनों को रख राशि का बंदरबांट किये जाने के मामले की जांच की जायेगी. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्थापना से इस बाबत जानकारी ली जाएगी. इसके बाद इसकी जांच कर दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि नियुक्ति नगर निगम से सीधे तौर पर नहीं की जाती है. एजेंसी के जरिए बहाली हुई है, बावजूद फर्जीवाड़े का संदिग्ध मामला समाने आया है, लिहाजा इसकी जांच की जायेगी. सनद रहे कि वार्ड वासियों की सुविधा के लिए सरकार ने नगर निगम को वार्ड सचिव रखने का अधिकार दिया. उस अधिकार का फायदा आम बेरोजगारों को देने के बजाय कतिपय पार्षदों ने अपने रिश्तेदारों को दे दिया है. बताया जाता है कि वार्ड सचिव के पद पर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलीभगत कर अपनों को बहाल कर सरकार राशि की बंदरबांट की जा रही है. अवैध नियुक्ति पर कार्य कराने निगम पहुंचे आमलोगों के बीच मंगलवार को यह चर्चा गरम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >