Darbhanga News: सीएचसी में उपद्रव व बवाल मामले में प्रभारी ने थाना में दिया आवेदन

Darbhanga News:सीएचसी में गत 14 सितंबर की रात एक मरीज की मौत पर उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने थाना में आवेदन दिया है.

Darbhanga News: जाले. सीएचसी में गत 14 सितंबर की रात एक मरीज की मौत पर उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है गत 14 सितंबर को सीएचसी में जाले नगर वार्ड 13 ब्लॉक मोहल्ला निवासी मो. कयूम के पुत्र मो. गनी को लाया गया था. वे हृदयाघाट से पीड़ित थे. उसकी स्थिति खराब देख फौरन डायल 102 एम्बुलेंस से उसे डीएमसीएच भेजा गया, परंतु रास्ते में उसकी मौत हो गयी. उसके बाद एम्बुलेंस कर्मी ने शव को उसके आवास पर उतार दिया. इसके दूसरे दिन 15 सितंबर को कुछ लोगों ने उसके शव के साथ अस्पताल का चिकित्सीय कार्य ठप कर दिया. अस्पताल की खिड़की, दरवाजा का शीशा, कुर्सी, टेबुल समेत कई सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाया. उपद्रवियों ने पूरे दिन अस्पताल के चिकित्सीय कार्य को भी ठप कर दिया. उन्होंने अस्पताल में लगे सीसी कैमरा फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि कांड अंकित कर सीसी कैमरा फुटेज से उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >