तालाब में उपलाते मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

पड़री गांव स्थित सतीस्थान पोखर में बुधवार को लोगों ने एक किशोरी की लाश उपलाते देखी.

बिरौल. पड़री गांव स्थित सतीस्थान पोखर में बुधवार को लोगों ने एक किशोरी की लाश उपलाते देखी. इस खबर के फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतका की पहचान गांव के ही कुमुद ठाकुर की 20 वर्षीया पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई. बताया जाता है कि आरती मंगलवार की देर शाम घर से सतीस्थान पूजा करने गयी थी, जो वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसे रातभर खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सुबह जब ग्रामीणों को तालाब में लाश तैरती हुई दिखी तो उसे बाहर निकाला. पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मामले की जांच शुरू कर दी. इधर आरती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमृतलाल वर्मन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >