दरभंगा एसएसपी ने CCTNS कार्यों की समीक्षा की, रियल टाइम डेटा अपलोड करने का निर्देश

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जिले के CCTNS प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. थाना डायरी, FIR, ई-साक्ष्य और पुराने मामलों की डिजिटल एंट्री पर जोर दिया गया. ई-समन और SCRB पोर्टल पर समयबद्ध अपलोड के निर्देश दिए गए.

Darbhanga News: वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सोमवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली (CCTNS) प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में CCTNS एवं अन्य सूचना प्रौद्योगिकी आधारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

थाना डायरी और FIR की रियल टाइम एंट्री का निर्देश

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं CCTNS प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना डायरी, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की CCTNS पोर्टल पर वास्तविक समय (Real Time) में प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

ई-साक्ष्य और पुराने मामलों के अपलोड पर जोर

बैठक में ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एप पर कांड से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फोटो एवं वीडियो नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पुराने मामलों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया, ताकि सभी रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहें.

ई-समन और SCRB पोर्टल पर समयबद्ध अपलोड

एसएसपी ने ई-समन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि दर्ज FIR और गिरफ्तारी ज्ञापन को 24 घंटे के भीतर राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) पोर्टल पर अपलोड किया जाए. इसके अलावा आरोप पत्र, अंतिम प्रपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की समय पर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा.

क्राइमैक और गुमशुदगी मामलों की भी हुई समीक्षा

बैठक में अपराध एवं अपराधी सूचना आदान-प्रदान प्रणाली (Crime and Criminal Tracking System/Crime ACK) के माध्यम से जीरो FIR को संबंधित राज्यों में समय पर भेजने, आरोप पत्र अपलोड करने तथा गुमशुदा व्यक्तियों से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर भी विशेष जोर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >