Darbhanga : पांच घंटे की देरी से उड़ा मुंबई के लिये स्पाइसजेट का जहाज

शुक्रवार को दरभंगा से स्पाइसजेट का जहाज पांच घंटे लेट से यात्रियों को लेकर मुंबई के लिये रवाना हुआ.

विमानों के लेटलतीफी से यात्री परेशान

दरभंगा. विमानों के परिचालन में विलंब से यात्री परेशान हैं. शुक्रवार को दरभंगा से स्पाइसजेट का जहाज पांच घंटे लेट से यात्रियों को लेकर मुंबई के लिये रवाना हुआ. इस कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. इसे लेकर पैसेंजर व स्टॉफ के बीच नोंकझोंक की भी सूचना है. विमान रद्द होने की आंशका से पैसेंजर परेशान थे. हालांकि फ्लाइट के परिचालन से राहत मिली. जानकारी के अनुसार फ्लाइट संख्या एसजी 116 को समय अनुसार सुबह 09.50 बजे यहां से टेक ऑफ करना था, लेकिन फ्लाइट करीब पांच घंटे बाद दोपहर बाद 02.49 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. बताया गया कि मुंबई से दरभंगा के लिये स्पाइसजेट का विमान एसजी 115 सुबह 09.15 बजे के स्थान पर दोपहर करीब 01.58 बजे यहां पहुंचा. इस कारण ऐसी स्थिति बनी. अन्य रूटों पर विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी मिली है. वहीं दिल्ली, बेंगलुरु के लिये कंपनी की विमान सेवा आज भी ठप रही.

दरभंगा से कुल 14 प्लेन का हुआ आना- जाना

दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को कुल 14 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें दिल्ली के लिये छह विमान उड़े. मुंबई के लिये चार फ्लाइट का परिचालन हुआ. कोलकाता व हैदराबाद के बीच दो- दो यानी कुल चार विमानों का आना- जाना हुआ. विदित हो कि दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही है. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >