Darbhanga News: शिवधारा से हरपुर चौक सड़क का होगा चौड़ीकरण: सरावगी

Darbhanga News:सदर प्रखंड अंतर्गत शिवधारा से हरपुर चौक तक की सड़क आनेवाले समय में बदली हुई नजर आएगी.

Darbhanga News: दरभंगा. सदर प्रखंड अंतर्गत शिवधारा से हरपुर चौक तक की सड़क आनेवाले समय में बदली हुई नजर आएगी. 4.40 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा 19 करोड़ 27 लाख 94 हजार रुपये की राशि को स्वीकृति मिली है. यह जानकारी रविवार को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने दी. मंत्री सरावगी ने बताया कि इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी. जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वे लगातार प्रयासरत थे. राशि के स्वीकृति के बाद निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क के तैयार हो जाने से हजारों लोगों को जर्जर मार्ग की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन काफी सुगम हो जाएगा. क्षेत्र का समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास तेजी से हाेगा. सरावगी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार के कार्यकाल में सड़क सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है. वे स्वयं हमेशा जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >