Darbhanga News: सकरी चीनी मिल सदस्यता अभियान का बीडीओ ने किया निरीक्षण, 2650 किसानों का हुआ निबंधन

सकरी सहकारी चीनी मिल के सदस्यता अभियान का निरीक्षण किया गया, जिसमें 2650 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सामान्य वर्ग के पुरुष किसानों को 100 डिसमिल और आरक्षित/महिला किसानों को 50 डिसमिल गन्ने की खेती पर सदस्यता मिलेगी।

Sakri Sugar Mill: सकरी सहकारी चीनी मिल के लिए चल रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर, ब्रह्मपुर और माउंबेहट सहित कई पंचायतों में लगाए गए कैंपों का बीडीओ ने निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रुपेश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे.

22 पंचायतों में चल रहा सदस्यता अभियान

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड की सभी 22 पंचायतों में किसानों के निबंधन के लिए सदस्यता शिविर लगाए गए हैं. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को अधिक से अधिक गन्ना उत्पादक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अब तक 2650 किसानों का हुआ पंजीकरण

बीडीओ ने बताया कि मनीगाछी प्रखंड में अब तक 2650 किसानों का सहकारी चीनी मिल की सदस्यता के लिए पंजीकरण किया जा चुका है. इच्छुक किसान 31 अगस्त तक अपना निबंधन करा सकते हैं.

सदस्यता शुल्क और पात्रता

सहकारिता विभाग के अनुसार, सहकारी समिति की सदस्यता के लिए 500 रुपये सदस्यता शुल्क तथा एक शेयर का मूल्य 1000 रुपये निर्धारित किया गया है.

पात्रता की शर्तों के अनुसार:

  • सामान्य वर्ग के पुरुष किसान के पास कम से कम 100 डिसमिल में गन्ने की खेती होनी चाहिए.
  • आरक्षित वर्ग और महिला किसानों के लिए न्यूनतम 50 डिसमिल में गन्ने की खेती अनिवार्य है.

अधिकारियों ने किसानों से समय सीमा के भीतर सदस्यता ग्रहण करने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >