चीनी मिल के क्षेत्र विस्तार को लेकर एक्शन में डीएम, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने सकरी चीनी मिल का निरीक्षण किया. उन्होंने क्षेत्र विस्तार, परिसर के रखरखाव और भविष्य की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की. अधिकारियों को आपसी समन्वय और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए.

Sugar Mill Area Expansion: दरभंगा जिलाधिकारी (डीएम) कौशल कुमार ने सोमवार को सकरी चीनी मिल का स्थल निरीक्षण कर मिल परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने चीनी मिल के क्षेत्र विस्तार, परिसर के रखरखाव और भविष्य की आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र विस्तार से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए, ताकि मिल के संचालन और विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना समय पर उपलब्ध हो सके.

यह भी पढ़ें... ARMY बनकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, हकीकत खुली तो निकला पंचर बनाने वाला

आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश

डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र विस्तार से जुड़े कार्यों में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने चीनी मिल परिसर का विस्तृत भ्रमण कर वहां मौजूद भवनों और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया.

नियमित मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चीनी मिल परिसर के विकास एवं रखरखाव से संबंधित सभी कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप ही प्रगति सुनिश्चित की जाए.इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, जिला ईख पदाधिकारी पुष्कर कुमार सहित संबंधित विभागों के कई अन्य आला अधिकारी और पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj kumar ranjan

Published by: Sumit Kumar

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >