Darbhanga News: लहेरियासराय थाना पुलिस ने शनिवार को खाजासराय में छापेमारी कर 12 लीटर देशी शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान शराब ले जा रहे एक रिक्शा को भी जब्त किया गया. पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
बाकरगंज निवासी आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपित की पहचान बाकरगंज निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब की खेप रिक्शा से ले जा रहा था, तभी छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
लहेरियासराय थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
