बिजली कटौती व लो- वोल्टेज से लोग परेशान, सभापति ने बिजली विभाग को दिया आवेदन

दरभंगा जिले के जाले में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. इस गंभीर मुद्दे पर नगर परिषद सभापति ने बिजली विभाग को लिखित आवेदन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की है.

Low Voltage Problem Jale: दरभंगा जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद सभापति पिंटू कुमार मेहता ने बिजली विभाग और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है. उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में नियमित व सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है.

Darbhanga News: भीषण गर्मी में गहराया संकट, प्रभावित हो रही पढ़ाई और कारोबार

सभापति पिंटू कुमार मेहता ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है. बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहने से घरों में पीने के पानी की भारी किल्लत उत्पन्न हो रही है.इसके अलावा, बिजली की इस अव्यवस्था से विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जबकि व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है.

सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी

नगर परिषद सभापति ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो जनहित को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों के साथ विद्युत विभाग के कार्यालय के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी: इस मामले पर विद्युत विभाग के जेई कुमार गौरव ने बताया कि सभापति की ओर से आवेदन प्राप्त होने की सूचना मिली है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जाले पावर सब-स्टेशन से जानबूझकर विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाती है. केवल किसी तकनीकी खराबी या कहीं आग लगने की सूचना मिलने पर ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से आपूर्ति रोकी जाती है. जेई ने आगे बताया कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लोड शेडिंग का काम चल रहा था, जिस वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >