Darbhanga : दैनिक जीवन में नियमित योगाभ्यास को शामिल करने की जरूरत: माधवेंद्र सिंह

विश्व योग दिवस पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाया गया.

बेनीपुर. विश्व योग दिवस पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाया गया. इस दौरान न्यायालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का उद्घाटन जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम माधवेन्द्र सिंह, बिरौल एडीजे शिवकुमार व बेनीपुर एसीजीएम संगीता रानी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम सिंह ने कहा कि योग व प्राणायाम से लोग भलीभांति परिचित हैं, परंतु इसे अपने दैनिक अभ्यास में शामिल नहीं कर पाते. उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कुछ न कुछ योग व प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की. वहीं प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया. पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने योग सत्र के बाद नालसा योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की अपील की. विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपकारा में संसीमित बंदियों को भी योग व प्रणायाम की जानकारी दी गयी. योगाभ्यास कराया गया. इसके अलावा भाजपा नेता मुनीन्द्र प्रसाद यादव ने कटवासा बूथ संख्या 145 पर ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >