राजकीय डिग्री कॉलेज अलीनगर में शुरू हुई नियमित पढ़ाई, शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से चल रहीं कक्षाएं

दरभंगा के नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, अलीनगर में आखिरकार शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं. शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के बाद अब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सुचारू रूप से चलेगी. जानिए कब होंगी कौन सी कक्षाएं.

अलीनगर: दरभंगा के नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज, अलीनगर में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं. हालांकि 15 जुलाई से पठन-पाठन प्रारंभ होने के बावजूद शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. अब विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कॉलेजों के सहायक प्राध्यापकों की सप्ताह में एक दिन की प्रतिनियुक्ति किए जाने के बाद नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है.

फिलहाल प्लस टू विद्यालय भवन से हो रहा संचालन

कॉलेज का संचालन फिलहाल अस्थायी रूप से प्लस टू विद्यालय, अलीनगर के भवन में किया जा रहा है. प्रशासन की ओर से फर्नीचर और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो.

सप्ताह के अलग-अलग दिन पढ़ाएंगे अलग विषय

कॉलेज में अंग्रेजी विषय के लिए पूर्व से प्रतिनियुक्त डॉ. दस्तगीर आलम बर्सर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं. वहीं डॉ. राम शेख पंडित (हिंदी), डॉ. अरुण कुमार (राजनीति शास्त्र) और विपुल कुमार वर्मा (इतिहास) को सप्ताह में एक-एक दिन शिक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.

समय-सारिणी के अनुसार सोमवार को अंग्रेजी, मंगलवार को हिंदी, बुधवार को राजनीति शास्त्र, गुरुवार को इतिहास, शुक्रवार को अर्थशास्त्र और शनिवार को समाजशास्त्र की कक्षाएं संचालित की जाएंगी.

73 विद्यार्थियों ने कराया नामांकन

कॉलेज में प्रथम और द्वितीय आवंटन सूची के आधार पर अब तक 73 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है. हालांकि अंग्रेजी और समाजशास्त्र मेजर विषय में अभी तक एक भी छात्र ने दाखिला नहीं लिया है. इसके बावजूद 73 विद्यार्थियों ने इन विषयों को एमआईसी, एमडीसी और अन्य पाठ्यक्रमों के तहत चुना है.

राजनीति शास्त्र की पहली कक्षा में दिखा उत्साह

बुधवार को राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार द्वारा कक्षा संचालित की गई. पहली नियमित कक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

यह भी पढे़ं: आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के कारण इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By M.d. aizuddin sarim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >