वाॅलीबाॅल प्रशिक्षण के लिए प्रमंडल से 19 किशोर खिलाड़ियों का चयन

वॉलीबॉल अंडर-15 (बालक वर्ग) प्रमंडल स्तरीय चयन ट्रायल में 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया.

दरभंगा. वॉलीबॉल अंडर-15 (बालक वर्ग) प्रमंडल स्तरीय चयन ट्रायल में 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया. नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल का उद्घाटन प्रमंडलीय शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक परिमल ने किया. खिलाड़ियों के चयन में उनकी लंबाई एवं खेल प्रतिभा को वरीयता दी गयी. चयनित खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. दरभंगा समेत मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले पहुंचे बच्चों में से हर्ष कुमार चौधरी, अंशु कुमार झा, आर्यन अंशु, सुमित कुमार, मो. अफजल, सुमित कुमार झा, विनीत कुमार झा, अंशु सिंह, इफ्तिखार आलम, मो. आरस, मो. अर्स, किशन कुमार, तन्मय कुमार, रोहित कुमार, आर्यन कुमार सिंह, ऋषभ सिंह, सुधांशु राज, मो. रूसल उमर, मो. अहद का चयन किया गया. मौके पर दरभंगा प्रमंडल के प्रशिक्षक आलोक कुमार पांडेय, संयोजक ब्रजेश सिंह राठौर, चयन समिति सदस्य कामिनी कुमारी आदि मौजूद रहे. चयन ट्रायल में मनीष राज, संजीव कुमार, अमित कुमार सिंह, विवेक सिंह, मिहिर कुमार झा, प्रमोद कुमार आदि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >