साइबर ठगी के 1.07 लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस, पीड़ित ने जताया आभार

दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 1.07 लाख रुपये वापस कराए। जानें कैसे पुलिस ने तकनीकी मदद से ठगी की रकम को रिकवर किया।

Cyber Fraud Refund: साइबर ठगी के मामले में दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है. साइबर थाना कांड संख्या 07/26 में वादी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने कुल 1 लाख 7 हजार 680 रुपये की ठगी कर ली थी.घटना की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाना दरभंगा की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी कर्मियों की मदद से ठगी गई रकम की जांच और उसे वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की.

Darbhanga News: तकनीकी टीम ने ट्रैक की ठगी की रकम

पुलिस की तकनीकी टीम ने संबंधित बैंकिंग लेनदेन की जानकारी जुटाते हुए रकम को ट्रैक किया. इसके बाद साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी कर्मियों के सहयोग से पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी राशि 1,07,680 रुपये वापस (रिफंड) करा दी गई. रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने दरभंगा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार जताया.

साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील

पुलिस ने आम लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है. साइबर थाना पुलिस ने नागरिकों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

  • गोपनीय जानकारी साझा न करें: किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, ओटीपी (OTP) या पासवर्ड साझा न करें.
  • संदिग्ध लिंक पर न करें क्लिक: किसी अज्ञात स्रोत से आए मैसेज या ईमेल में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें.
  • तत्काल शिकायत दर्ज कराएं: साइबर अपराध की स्थिति में बिना देरी किए तुरंत साइबर थाना या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं. पुलिस ने स्पष्ट किया कि समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम वापस कराने की संभावना काफी बढ़ जाती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >