Darbhanga News: चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वसूले 71.5 हजार जुर्माना

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों व मुख्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

Darbhanga News: बिरौल. आसन्न विधानसभा चुनाव के दौरान शांति, निष्पक्षता व कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों व मुख्य मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवागमन पर रोक लगायी जा सके. पुलिस टीम लगातार दोपहिया व चार पहिया वाहनों की जांच कर रही है. जिन वाहनों के कागजात अधूरे पाये जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान कई वाहन चालकों से बतौर जुर्माना 71 हजार पांच सौ रुपए वसूला गया है. वहीं कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह जांच अभियान आगामी दिनों में और तेज किया जाएगा. वैध कागजात, हेलमेट या सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने लोगों से वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करने, अपने साथ आवश्यक कागजात रखने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >