Darbhanga News: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर परिषद जाले की ओर से विभिन्न विद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर योजना से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा और जागरूकता का प्रदर्शन किया.
Jale News: विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन
निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के महत्व, गरीब परिवारों को मिलने वाले लाभ तथा आवासीय सुविधाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए. वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवास की कल्पना को चित्रों में उकेरा.
क्विज प्रतियोगिता में दिखाई जागरूकता
क्विज प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी और जागरूकता का परिचय दिया. प्रतियोगिता के माध्यम से योजना से जुड़े प्रावधानों और लाभों की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई गई.
जन-जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की भागीदारी से सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और पात्र लाभार्थी इनका अधिक लाभ उठा सकेंगे.
यह भी पढ़ें: LNMU: लनामिवि के नरगौना परिसर में एनएसएस का पौधारोपण अभियान, कुलपति ने लगाए पौधे
