Darbhanga News: सड़क पर उतरे लक्ष्मीसागर रोड नंबर छह, सात तथा छपकी में जलजमाव से त्रस्त लोग

Darbhanga News:लक्ष्मीसागर रोड नंबर छह, सात तथा छपकी मोहल्ला में लगातार जलजमाव से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

Darbhanga News: दरभंगा. शहर के लक्ष्मीसागर रोड नंबर छह, सात तथा छपकी मोहल्ला में लगातार जलजमाव से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. महिला, बुजुर्ग और युवा सिस्टम के खिलाफ विरोध मार्च निकाले. नगर निगम एवं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. दीपक कुमार, समरेंद्र कुमार सिंह, विरमा देवी, सोनिया देवी, संजय राम, अमरजीत राम, चंदन कुमार, मनीष कुमार, इंद्रानंद झा, संजीव सिन्हा अप्पू झा, रामबाबू राम, रेणू देवी, विजय झा, ओम पासवान, दीपक कुमार आदि लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से इन मोहल्लों में पानी जमा है. आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जगह-जगह गंदा पानी फैले होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. महिलाएं रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी झेल रही है. लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थाई इंतजाम नहीं किया गया है. प्रदर्शन में शामिल महिलाएं हाथों में तसला आदि लिये थी. जलजमाव के खिलाफ लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिये थे.

सारामोहम्मद में डायरिया फैलने से सहमे लोग

लोगों का कहना था कि बगल के सरा मोहम्मद इलाके में डायरिया फैल गया है. इससे इन मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई है. गंदे पानी और जलजमाव की वजह से बीमारियां फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है. लगातार जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. कई लोग बुखार और पेट दर्द की शिकायत कर रहे हैं. स्थिति सामान्य नहीं हुई तो स्वास्थ्य को लेकर स्थिति गंभीर हो सकती है.

किसी भी कीमत पर अब चुप नहीं बैठेंगे

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द जलनिकासी का मुकम्मल इंतजाम नहीं किया गया, तो वे मुख्य सड़क जाम करने को मजबूर होंगे. कहा कि बरसात के समय हर साल यही हाल बन जाता है. प्रशासन सिर्फ आश्वासन देकर चुप हो जाता है. आंदोलन कर रहे लोगों ने कहा कि अब वे किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेंगे. जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करेंगे. लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल दखल देने और ड्रेनेज की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की.

कहते हैं पंपसेट प्रभारी

नगर प्रबंधक के निर्देश पर मुखियाजी पोखर रोड नंबर छह में पंपसेट लगा दिया गया है. रविवार से जलनिकासी का काम शुरू कर दिया जायेगा.

वहाउद्दीन हैदर, पंपसेट प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >