जीवन प्रमाणीकरण कराने के लिए पेंशनधारियों की सीएससी केंद्र पर उमड़ रही भीड़

इस कड़ाके की ठंड में पेंशनधारियों को सीएससी केंद्र पर जीवन प्रमाणीकरण करने में पसीने छूट रहे हैं.

तारडीह. इस कड़ाके की ठंड में पेंशनधारियों को सीएससी केंद्र पर जीवन प्रमाणीकरण करने में पसीने छूट रहे हैं. ठंड व कुहासे के कारण नेटवर्क स्लो चलने से केवाइसी कराने सीएससी पर बुजुर्ग पेंशनधारियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. वहीं इसके कारण सीएससी संचालक को भी परेशानी उठानी पड़ रही है. सीएससी संचालक सरफराज अहमद ने कहा कि पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण करने की जिम्मेवारी इस वर्ष सीएससी संचालकों को सौंपी गयी है. इससे उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गयी है. रुम रेंट, वाइ-फाइ कनेक्शन, बिजली, कंप्यूटर, प्रिंटर मेंटिनेंस, पेपर, मेहनताना भी नहीं आ पाता है. 20 लोगों में पूरे दिन पांच से छह पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण हो पाता है. नेटवर्क स्लो चलने तथा काम नहीं करने से परेशानी उठानी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >