दरभंगा में गरजे डिप्टी CM विजय सिन्हा, बोले- यह अंतिम चेतावनी, मार्च तक नहीं सुधरे अफसर तो जाएगी नौकरी

Vijay Sinha: दरभंगा जनसंवाद में डिप्टी CM विजय सिन्हा के सामने जमीन से जुड़ी परेशानियों का अंबार लग गया. दाखिल-खारिज, घूस और अफसरों की लापरवाही पर लोग फूट पड़े, तो मंच से सख्त चेतावनी भी दी गई.

Vijay Sinha: दरभंगा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सामने जमीन से जुड़ी समस्याओं की बाढ़ आ गई. करीब चार हजार लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे. मंच पर अफसर थे और सामने परेशान लोग. माहौल भावुक भी था और गुस्से भरा भी.

एक महिला रोते हुए अपनी बात रखने पहुंची. उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज के लिए पिछले एक साल से दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं. हर बार खर्चे-पानी की मांग होती है. दीपा ने बताया कि उनके पिता पैरालाइसिस से पीड़ित हैं. इलाज और काम दोनों बोझ बन गया है. उनकी बात सुनते ही उपमुख्यमंत्री सख्त हो गए.

विजय सिन्हा ने अफसरों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि मार्च तक अगर कर्मचारी नहीं सुधरे तो नौकरी चली जाएगी. बहुत बेरोजगार खड़े हैं. उन्होंने मंच से साफ कहा कि यह अंतिम चेतावनी है. सुधर जाइए.

डिप्टी सीएम ने टीम बनाकर जांच करने का दिया निर्देश

एक बुजुर्ग भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. उन्होंने कहा कि उनकी जमाबंदी नहीं हो रही है. इस पर विजय सिन्हा ने संबंधित अफसर से पूछा कि आप कितने साल से यहां तैनात हैं. अफसर ने जवाब दिया, दो साल. बुजुर्ग ने दुख में कहा कि मैं मूर्ख हूं, जो यहां आया. इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, आप मूर्ख नहीं हैं. आप समझदार हैं.

विजय सिन्हा ने डीएम से कहा कि गरीबों को इस तरह परेशान किया जा रहा है. इसकी जांच के लिए टीम बनाई जाए. जितनी भी शिकायतें आई हैं, उन पर रिपोर्ट बनाकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएं.

टोल फ्री नंबर को लेकर भी उठा सवाल

जनसंवाद में टोल फ्री नंबर को लेकर भी सवाल उठा. लोगों ने कहा कि नंबर लगता ही नहीं है. उपमुख्यमंत्री ने मंच से तुरंत कॉल लगवाकर देखा. कुछ लोगों का कॉल लगा, कुछ का नहीं. इसके बाद उन्होंने एक और नंबर जारी करने की बात कही.

‘बीमारी अगर पुरानी है तो इलाज भी लंबा चलेगा’

उन्होंने कहा कि बीमारी अगर पुरानी है तो इलाज भी लंबा चलेगा. लेकिन सब ठीक होगा. उन्होंने मसौढ़ी के सीओ का जिक्र करते हुए कहा कि एक लाख रुपये घूस लेते पकड़े जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है. अब मौसम बदल गया है.

जनसंवाद के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर अंचल में एक जैसे मामले सामने आए हैं. 31 मार्च तक दाखिल-खारिज की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी. फर्जीवाड़ा करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी.

Also Read: बिहार में एक बार फिर खाकी शर्मसार, थानेदार ने महिला का बाल पकड़कर घसीटा, मारे थप्पड़… वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >