दरभंगा में छह साल बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, लोगों ने किया बवाल, जगह-जगह आगजनी

Darbhanga News: शुरुआती जांच में आरोपित के कपड़ों पर खून के धब्बे भी पाये गये. घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार को चार अलग-अलग स्थानों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और कुछ घंटे बाद दोबारा सड़क पर उतरकर जगह-जगह आगजनी की. भीड़ ने आरोपित के भाई के टेंपो और पिता की दुकान में तोड़फोड़ की और पुलिस से आरोपित को सौंपने की मांग की.

Darbhanga News: दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. देर रात मुहल्ले के एक पोखर के किनारे खून से लथपथ बच्ची का शव उसके परिजनों ने बरामद किया. घटना की खबर फैलते ही इलाके में कोहराम मच गया और परिजन चीख-पुकार करने लगे.

पुलिस ने क्या बताया

सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बच्ची के पड़ोस में ही रहता है और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर सबूत इकट्ठा किये.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गुस्साए लोगों पर हुआ लाठीचार्ज

पुलिस ने लाठीचार्ज कर गुस्साए लोगों को काबू में किया, लेकिन काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति रही. पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने ननिहाल में अपनी बहन और एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी. इसी दौरान आरोपित युवक वहां पहुंचा और उसे जबरन पकड़ कर अंधेरे में ले गया. काफी देर तक बच्ची के नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे और तालाब के किनारे उसका खून से लथपथ शव मिला.

सीसीटीवी फुटेज और साथ खेल रही अन्य बच्चियों की पहचान के आधार पर आरोपित को दबोच लिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और जल्द ही सभी साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी

मार्च 2026 तक बिदुपुर तक दौड़ेगी गाड़ियां, बिहार की नई लाइफलाइन, 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >