दरभंगा: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिक को लौटाया

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम हुआ वीवो मोबाइल बरामद कर उसके स्वामी फिरदौश खलिफा को सौंप दिया. मोबाइल मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया. पढ़ें पूरी खबर…

सिंहवाड़ा (दरभंगा) से अजय यादव की रिपोर्ट

Darbhanga News: सिमरी थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया. मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने सिमरी थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया.

घर से गुम हुआ था मोबाइल

जानकारी के अनुसार सिमरी दर्जी मोहल्ला निवासी फिरदौश खलिफा का वीवो कंपनी का मोबाइल 28 मई को घर से गुम हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर उन्होंने 29 मई को सिमरी थाना में सनहा दर्ज कराया था.

तकनीकी अनुसंधान से मिला मोबाइल

थाना में दर्ज आवेदन के आधार पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू किया. इसी क्रम में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सिमरी थाना के दरोगा मनोज शर्मा के प्रयास से गुम हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया.

स्वामी को लौटाया गया मोबाइल

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसके वास्तविक स्वामी फिरदौश खलिफा को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए सिमरी थाना पुलिस और दरोगा मनोज शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया.

लोगों से की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल या अन्य महत्वपूर्ण सामान गुम होने पर तत्काल थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >