Darbhanga News: लनामिवि में प्रोविजनल एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Darbhanga News: लनामिवि में प्रोविजनल एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिये शनिवार से ऑफलाइन मोड से आवेदन लेना बंद कर केवल ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में प्रोविजनल एवं माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिये शनिवार से ऑफलाइन मोड से आवेदन लेना बंद कर केवल ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई. पहले दिन शनिवार को इन दोनों प्रमाणपत्र के लिये शाम पांच बजे तक 700 से अधिक आवेदन विवि को मिला है. मिले आवेदन के आलोक में करीब 100 से अधिक प्रमाणपत्र विवि ने निर्गत भी कर दिया. विवि की इस पहल की चर्चा चारों ओर हो रही है. लोग इसे छात्रहित में उठाया गया बेहतर कदम बता रहे हैं. बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ एवं समय गवाए छात्रों को घर बैठे प्रमाणपत्र उपलब्ध हो जाना सामान्य बात नहीं है. बताया जाता है कि इससे छात्रों या उनके अभिभावकों को आने-जाने की परेशानी तथा इस मद मे होने वाले अतिरिक्त खर्च बचने के अलावा उन्हें फर्जीवाड़े से भी छुटकारा मिल गया है. एकबार आनलाइन मोड से प्रमाणपत्र जारी हो जाने के बाद न उसे खोने का डर रहेगा और न ही फर्जीवाड़े का. भविष्य में विवि को उसे सत्यापित करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी. चर्चा है कि प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आनलाइन व्यवस्था बहाल हो जाने का इफेक्ट सबसे ज्यादा उन दलालों पर पड़ा है, जो दूर दराज के छात्रों से अवैध उगाही कर आर्थिक शोषण करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >