Darbhanga News: अनुमंडल कार्यालय में बेनीपुर तो डीसीएलआर के दफ्तर में अलीनगर से उम्मीदवारी को नामांकन

Darbhanga News: 80 बेनीपुर व 81 अलीनगर विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन 10 अक्तूबर से अनुमंडल कार्यालय में प्रारंभ होगा, जो आगामी 17 अक्तूबर तक चलेगा.

Darbhanga News: बेनीपुर. 80 बेनीपुर व 81 अलीनगर विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन 10 अक्तूबर से अनुमंडल कार्यालय में प्रारंभ होगा, जो आगामी 17 अक्तूबर तक चलेगा. इसकी सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी देते हुए 80 विधानसभा बेनीपुर के निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ मनीष कुमार झा व 81 अलीनगर निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसीएलआर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर से होने वाले नामांकन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूरे अनुमंडल कार्यालय परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर बेरिकेडिंग करा दी गयी है. परिसर में चार दंडाधिकारी को अलग-अलग जगहों पर एक-चार की सशस्त्र बल के साथ तैनात कर दिया गया है. बेनीपुर के प्रत्याशी एसडीओ कार्यालय व अलीनगर के डीसीएलआर कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करेंगे. दोनों कार्यालय में नाजीर रसीद काटने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है. नामांकन के दौरान अनुमंडल परिसर में प्रत्यािशियों के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. सिर्फ प्रत्याशी अपने प्रस्तावक के साथ प्रवेश करेंगे. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रत्याशियों को दो तथा स्वतंत्र उम्मीदवार के साथ 10 प्रस्तावक को ही नामांकन हॉल तक प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी. पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है. दूसरी ओर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि शांतिपूर्ण नामांकन व मतदान संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध करा दिया गया है. जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाकर सघन वाहन जांच प्रारंभ कर दी गयी है. इधर गुरुवार की शाम एसडीपीओ, एसडीओ, व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुदीप शंकर झा ने नामांकन कार्य की तैयारी की समीक्षा की. इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मियों को कई निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >