दरभंगा: सिंहवाड़ा के सिमरी थाना क्षेत्र में दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर कंसी ईंट भट्ठा के निकट शनिवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर बाइक समेत गिर गया.
घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है.
ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार दूसरी बाइक को ओवरटेक कर रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गयी.
राहगीरों ने घटना की सूचना सिमरी थानाध्यक्ष को दी. हालांकि, सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.
दूसरे बाइक सवार ने घायल को पहुंचाया
बताया गया कि हादसे में शामिल दूसरे बाइक सवार युवक घायल उमेश यादव को प्राथमिक उपचार के लिए शोभन चौक की ओर लेकर निकल गये.
यह भी पढ़ें
लोहनारोड स्टेशन के पास अमृत भारत एक्सप्रेस से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत
