शादी के कुछ ही दिनों बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

घनश्यामपुर थाना पुलिस ने रसियारी गांव की नवविवाहिता अनु की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति शिवम झा को गिरफ्तार किया है. मृतका के पिता ने पति सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है.

दरभंगा: घनश्यामपुर पुलिस ने रसियारी गांव में हुई नवविवाहिता अनु की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति शिवम झा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सोमवार देर शाम उसे रसियारी गांव से गिरफ्तार किया. मंगलवार को पूछताछ के बाद शिवम झा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

शादी के कुछ दिनों बाद हुई थी संदिग्ध मौत

बताया गया कि अनु की शिवम झा से प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई थी. शादी के महज कुछ ही दिनों बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के पिता घनश्यामपुर निवासी विजय कामति ने घनश्यामपुर थाना में आवेदन देकर पति शिवम झा, संतोष झा समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.

दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप

मृतका के पिता के आवेदन में दहेज उत्पीड़न और मारपीट समेत अन्य गंभीर आरोप लगाये गये हैं. पुलिस ने आवेदन के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में मुख्य आरोपित पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है.

अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित पति शिवम झा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

स्कूल के 13 कमरों के ताले में भर दिया एमसिल, दीवार तोड़कर सैकड़ों ईंटें भी उठा ले गये शरारती तत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >