Darbhanga News: एमएसयू दुर्गापूजा के बाद कॉलेजों में चलायेगा सदस्यता अभियान

Darbhanga News: मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से शनिवार को एमएमटीएम कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से शनिवार को एमएमटीएम कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनीश चौधरी की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याभूषण राय ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद कॉलेजों में छात्र अदालत सह सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. अधिक से अधिक छात्रों को संगठन की विचारधारा से जोड़ा जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष गोपाल चौधरी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव को देखते हुए छात्र आंदोलन काे तेज किया जाए. विश्वविद्यालय संयोजक अमन सक्सेना ने कहा कि नवंबर तक छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर संगठन विश्वविद्यालय पर दबाव बना रहा है. कहा कि टीम गठित कर कॉलेज से विश्वविद्यालय तक आंदोलन किया जाए. रचना विभा झा ने कहा कि संघर्ष में छात्राओं को घर से बाहर निकलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी. विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनीश चौधरी ने कहा कि संगठन पिछले 10 वर्षों से विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार आंदोलन करता आया है. यह क्रम आगे भी जारी रहेगा. संचालन आदर्श मिश्रा एवं कृष्ण मोहन झा तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष इंद्र श्रीवास्तव ने किया. सम्मेलन में रिमझिम कुमारी, मुस्कान कुमारी, नूरसमां खातून, तुलसी कुमारी, खुशबू, साहिबा खातून, रूबी कर्ण, कोमल प्रिया, अफसरी परवीन, फातिमा फैमी, पिंटू कुमार, प्रतीक सत्संगी, गोपाल भगत, आदर्श रॉय, मुरारी, सत्यम, रजनीश, आनंद कुमार, नदीमुर रहमान, उगनेश्वर कुमार, अभिषेक राज, सुमित, पुरुषोत्तम राय, कुंदन भारती, सूरज ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >