दरभंगा: लापता नवविवाहिता की हत्या कर शव बूढ़ी गंडक नदी में फेंका, गिरफ्तार चचेरे ससुर ने खोला राज

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में ससुराल से लापता नवविवाहिता मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करने का दावा किया है. गिरफ्तार चचेरे ससुर ने पूछताछ में पीट-पीटकर हत्या करने और शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा के कमतौल से शिवेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Darbhanga News: कमतौल थाना के अहियारी दक्षिणी पंचायत स्थित ससुराल से 16 अप्रैल को लापता हुई नवविवाहिता के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और बाद में शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से ले जाकर बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया गया.

रविवार को सदर-2 एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की जांच के दौरान नवविवाहिता के चचेरे ससुर सोनू कुमार राय को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने हत्या कर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है.

आरोपी की निशानदेही पर हुई तलाश

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी को लेकर उसके बताए गए स्थान पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि काफी प्रयास के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका.

डॉग स्क्वायड, एफएसएल और गोताखोरों की ली गई मदद

मामले की जांच में पुलिस ने डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम और गोताखोरों की सहायता ली. गांव समेत विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक शव का पता नहीं चल सका है.

वैज्ञानिक जांच में सामने आई संलिप्तता

एसडीपीओ ने बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ पूछताछ के आधार पर सोनू कुमार राय की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि नवविवाहिता की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर पिकअप वाहन से घर से लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूर ले जाकर बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया गया था.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपितों की भी भूमिका सामने आई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >