मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हायाघाट विधायक और मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने अपने आवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की बिजली, पानी, सड़क और व्यक्तिगत समस्याओं को सुना. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है.

Hayaghat News: बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को सिधौली स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य स्थानीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से मोबाइल फोन पर बात की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सरकार की प्राथमिकता है.

जनता की समस्याओं की अनदेखी नहीं होगी

मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि हायाघाट विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का गंभीरता से समाधान सुनिश्चित किया जाए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >