दरभंगा में घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा; हथियार, कारतूस और शराब बरामद

कमतौल थाना क्षेत्र के पौनद गांव में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और शराब बरामद हुई है. एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

दरभंगा से शिवेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Mini Gun Factory: कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौनद गांव में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

कमतौल थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद जिला स्तरीय तकनीकी टीम की मदद से सूचना का सत्यापन किया गया. इसके बाद पुलिस ने पौनद गांव में आरोपी संजय कुमार दास के घर पर छापेमारी की.

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद किया—

  • 3 देसी पिस्टल
  • 4 मैगजीन
  • करीब 70 राउंड 7.64 एमएम कारतूस
  • हथियार बनाने के उपकरण
  • 18 लीटर विदेशी शराब
  • 5 लीटर बीयर

बरामद सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

मुंगेर से आता था हथियारों का सामान

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हथियार बनाने का कच्चा माल मुंगेर से मंगाया जाता था और पौनद गांव में उसकी असेंबलिंग की जाती थी.

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि वह एक कुख्यात अपराधी के संरक्षण में इस कारोबार को चला रहा था.

पहले भी दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से शराब तस्करी का मामला दर्ज है. अब अवैध हथियार निर्माण के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

एसडीपीओ ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >