Darbhanga News: अज्ञात वाहन से कुचलकर मधुबनी के बाइक सवार युवक की मौत

Darbhanga News:मंगलवार को करीब चार बजे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मधुबनी जिलान्तर्गत बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के लालपुर निवासी सोनू कुमार सहनी (25) की मौत हो गयी.

Darbhanga News: कमतौल. प्लस टू आरएस गर्ल्स उवि के समीप मंगलवार को करीब चार बजे अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मधुबनी जिलान्तर्गत बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के लालपुर निवासी सोनू कुमार सहनी (25) की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक सवार युवक रेलवे गुमटी की ओर से हाइ स्कूल चौक की ओर जा रहा था. एक मवेशी के धक्के से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर बाइक सहित गिर गया. उसी दौरान बाइक के पीछे चल रही एक चार पहिया वाहन उसे कुचलते हुए आगे निकल गया. दुर्घटना की जानकारी पर एएसआइ रवींद्र प्रसाद सदल-बल पहुंचे. जख्मी युवक को जाले अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि युवक की पहचान मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी सोनू कुमार सहनी के रूप में हुई है. परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >