मिथिला स्टूडेंट यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, छात्रहित के मुद्दों पर काम करेगी टीम

मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMUV) के लिए नई विश्वविद्यालय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. छात्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से यह टीम गठित की गई है.

Darbhanga News: मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) के सत्र 2026-27 के लिए नई विश्वविद्यालय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. संगठन ने छात्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने, विश्वविद्यालय में संगठन को मजबूत बनाने और छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया है.

नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

विश्वविद्यालय अध्यक्ष गौतम झा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि मो. सेराज एवं विश्वनाथ कुमार को विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष बनाया गया है. शिवम प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, आशीष देव को संगठन मंत्री, आदर्श मिश्रा को महासचिव, शुभम ठाकुर को सचिव, रजत रंजन को संयुक्त सचिव तथा आनंद पासवान को विश्वविद्यालय प्रवक्ता सह मधुबनी जिला कॉलेज प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

कई नए चेहरों को भी मिला मौका

कुंदन भारती को विश्वविद्यालय कॉलिंग प्रभारी सह झंझारपुर जिला कॉलेज प्रभारी बनाया गया है. वहीं अनीश कर्ण, पिंटू यादव, आदर्श राय और मुस्कान मेहता को विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है. मुस्कान मेहता को जेएन कॉलेज महिला अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है.

छात्रहित के लिए सक्रिय रहेगी नई टीम

विश्वविद्यालय अध्यक्ष गौतम झा ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा और विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार सक्रिय रहेगा.

2 सितंबर के छात्र आंदोलन की तैयारी शुरू

गौतम झा ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रस्तावित 2 सितंबर के छात्र आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अभी से तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया है. संगठन विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में व्यापक संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा, ताकि छात्र अधिकारों, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रभावी आवाज उठाई जा सके.

यह भी पढ़ें: लनामिवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सेल का गठन, शिक्षकों के क्षमता विकास पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pravin kumar chou

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >