चलने लायक नहीं रह गयी केतुका दक्षिणबाड़ी टोल की सड़क, घर से निकलना मुश्किल

तुका दक्षिणबाड़ी टोल की सड़क स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है

सदर. केतुका दक्षिणबाड़ी टोल की सड़क स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. यहां छोटे यादव के घर होते हुए भुईयां स्थान तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर करीब पांच सौ मीटर में जलजमाव व कीचड़ की समस्या ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की इस नारकीय स्थिति के कारण उन लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. जलजमाव के कारण सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं. वहीं कीचड़ की वजह से वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर बच्चों व बुजुर्गों के लिए यह रास्ता खतरनाक हो गया है. ग्रामीण श्याम यादव व हरेराम यादव ने बताया कि कई बार पंचायत व जिला प्रशासन से नाला व सड़क निर्माण की मांग की गयी, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. लोगों ने तत्काल नाला निर्माण कर जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की. मनरेगा की पीओ शहनवाज ने बताया कि समस्या के समाधान के लिये अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. जेइ को पथ की मापी कर प्राक्कलन तैयार करने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >