दरभंगा: ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने गुरुवार देर शाम कमतौल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के मालखाना, स्टेशन डायरी, चार्जशीट, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क एवं लोक शिकायत पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की. साथ ही गंभीर अपराधों और लंबित कांडों की समीक्षा की.
फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी पर जोर
ग्रामीण एसपी ने फरार आरोपितों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने थाने की रात्रि गश्ती, वाहन जांच और बैंक-एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया.
वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से अनुसंधान का निर्देश
एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को नये आपराधिक कानूनों के प्रावधानों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित कर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने को कहा.
उन्होंने शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का भी निर्देश दिया.
मौके पर कमतौल सदर टू एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन, सर्किल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
घोघराहा में एक साल में टूटा आरसीसी नाला, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की
